मुंहासों के दाग धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे ( 8 ऐसे जबरदस्त नुस्खे जिनको जानकर हो जाएंगे हैरान)

How to remove acne scars home remedies

Introduction: 

खूबसूरत चेहरा तो हर कोई चाहता है। हम सभी भी यही चाहते है कि हमारे चेहरे के सारे दाग धब्बे मिट जाएं और हमारा चेहरा बेदाग और खूबसूरत हो जाए। लेकिन हमारा खराब lifestyle, हार्मोनल बदलाव, ओर गलत खानपान की वजह से हमारे चेहरे पर अक्सर कील मुंहासे निकल आते हैं। जिनको दूर करने के लिए हम कई तरह के मार्केट प्रोडक्टस का भी इस्तेमाल करते हैं जो हमारी स्किन को साफ करे और बेड़ा करें। परन्तु उनका भी कोई असर नहीं होता कभी कभी तो कील मुंहासे और भी बढ़ जाते हैं। इसलिए बेहतर होगा की आप मुंहासों और उनसे होने वाले दाग धब्बों को मिटाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक घरेलू उपायों को अपनाएं। आइए जानते है मुंहासों के दाग धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे, जिनको जानकर आप हैरान हो जाएंगे ।

 आमतौर पर जब हमारे चेहरे पर मौजूद तेल ग्रंथियां बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती हैं जो मुंहासों का जन्म होता है। यह तेल ग्रंथियां हमारे पूरे शरीर में होती है सिर्फ हथेलियों ओर तलवों को छोड़कर। हमारे शरीर में हार्मोनल बदलाव होने से हमारी त्वचा की तेल ग्रंथियों में तेल संतुलन बिगड़ जाता है जिसकी वजह से हमारे चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। आज हम आपको मुंहासों के दाग धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनको अपनाकर आप दाग धब्बों से छुटकारा पाएंगे और पाएंगे चमकती बेदाग ग्लोइंग स्किन।

मुंहासों के दाग धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे

मुंहासे क्या होते हैं? ( What is Acne?)

कील मुंहासे निकलना एक स्किन प्रॉब्लम है जो हमारे शरीर में होने वाले बदलाव या खराब lifestyle के कारण निकलते हैं।  एक व्यक्ति का स्वास्थ वात, कफ और पित्त पर निर्भर करता है। ऐसे में अगर व्यक्ति का कफ और पित्त बढ़ जाता है तो उसे मुंहासों की समस्या हो सकती है।

यह मुंहासे अक्सर 14 वर्ष से शुरू होकर लगभर 30 वर्ष तक भी किकल सकते है। जब निकलते हैं, तो बहुत दर्द करते हैं ,और जब ये ठीक होते है तो इनके दाग रह चेहरे पर रह जाते है, जो बहुत ही बेकार लगते हैं।

मुंहासे कितने प्रकार के होते हैं? 

ये मुंहासे हमारे चेहरे के साथ साथ कभी कभी हमारी पीठ ओर कंधों पर भी निकल आते हैं। जबकि यह हथेलियों और तलवों में कभी नहीं होते है।आइए जानते है कि मुंहासे कितने प्रकार के होते हैं। 

  •  नोड्यूल्स( Nodules):  Nodules त्वचा पर थोड़े बड़े आकार के होते हैं ओर इनके निकलने से दर्द भी बहुत होता है ये हमारी त्वचा पर थोड़े गहराई से निकलते हैं।
  • पापुल्स ( papules): यह दाने छोटे लाल रंग के होते हैं। ओर यह बहुत दर्दनाक होते है इसमें pus नहीं होती है लेकिन सूजन होती है।
  • पेस्ट्युल्स (Pustules): यह दाने बड़े और छोटे दोनों हो सकते हैं। इन दानों में सफेद या पीले रंग का पस (pus) भरा होता है और चारों तरफ लालिमा होती है।इसके फूटने पर दाग पड़ सकता है।
  • सिस्ट एक्ने ( Cyst Acne): यह आमतौर पर हार्मोनल बदलाव के कारण होते हैं। यह बेहद दर्दनाक और बड़े आकार के होते हैं यह सबसे गंभीर प्रकार के मुंहासे होते हैं। इनमें बहुत सारा pus भरा होता है।
  • व्हाइटहेड्स( whiteheads): जब स्किन के ओपन पोर्स बंद हो जाते हैं और स्किन के अंदर ही रह जाते है। तो व्हाइटहेड्स हो जाते हैं यह स्किन के नीचे मौजूद होते हैं।
  • ब्लैकहेड्स ( blackheads): इन ब्लैकहेड्स हो स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है यह काले रंग के होते है और हमारी त्वचा की सतह पर दिखते हैं।

Know more>> 10 best moisturizers for dry skin.

मुंहासों के घरेलू उपचार ( How to remove Acne scars home remedies)  

आइए जानते है मुंहासों के दाग धब्बे  हटाने के घरेलू नुस्खे ,जो आपके चेहरे के दाग धब्बों को हटाकर देंगे बेदाग निखरा कुछ चेहरा। चलिए जानते है कि कौन कौन से घरेलू उपचार मुंहासों के लिए फायदेमंद होते हैं।

1.मुल्तानी मिट्टी + गुलाब जल + और नींबू का पेस्ट बनाकर मुंहासों पर लगाएं 

मुल्तानी मिट्टी गुलाब जल और नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को साफ चेहरे पर मुंहासों या पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाएं। इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दे। फिर इसे साफ पानी से धो लें। आप इसका इस्तेमाल रोजाना करके अपने चेहरे की चमक को बढ़ा सकते हैं।

2.मुंहासों को हटाने के लिए बर्फ से सिकाई करें।

आपको एक बर्फ का छोटा टुकड़ा लेना है इस टुकड़े को एक साफ कपड़े में लपेटकर अपने चेहरे पर धीरे धीरे रगड़े। या आप एक बाउल में ठंडा पानी और उसमें कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर उसमें सपना चेहरा धो सकते हैं। याद रहे ज्यादा देर तक बर्फ को एक्ने पर नहीं रखना है।

3.टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करें। ( Helps to remove acne scars) 

टी ट्री ऑयल और ऑलिव ऑयल को मिलाकर लगाने से आपकी फेस के मुंहासों ठीक हो सकते हैं आपको एक कटोरी में tea tree oil or olive oil ko मिला लेना है अब इस तेल को कॉटन या हाथों को सहायता से मुंहासों पर लगाएं।

4.मुंहासों को हटाने का शहद है आयुर्वेदिक उपचार:

शहद के खाने के जितने फायदे हैं उतने जो फायदे उसे लगाने के भी हैं। चेहरे के मुंहासों को हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल बहुत हो फायदेमंद नुस्खा है। आपको अपनी उंगली पर शहद लेकर मुंहासों पर लगाना है , और 20 से 25 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ देना है फिर इसे साफ पानी से धो लें। इसके एक हफ्ते के उपयोग से आप फर्क देख सकेंगे।

5. चेहरे के मुंहासों और दाग धब्बों को हटाने के लिए लगाएं नीम का पेस्ट: 

कहा जाता है, नीम के पत्तों को खाने से खून साफ होता है और लगने से दाग धब्बे।

नीम का पेस्ट

नीम के पत्तों को सुखाकर पाउडर बना ले। अब पाउडर में मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को मुंहासों पर लगाएं और सूखने दें। इसके अलावा आप नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाकर उसमें गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। यह एक बेहद आसान और फायदेमंद नुस्खा है।

6.Green tea पिएं: ( green tea for pimples) 

हर दिन green tea पीना सेहत ओर मुंहासों दोनों के लिए फायदेमंद होता है। इससे मुंहासों के निशान कम होते हैं। और पिंपल्स नहीं होते हैं।

7.गर्म पानी की भाप लेना होता है फायदेमंद: 

एक बड़े बर्तन में पानी गर्म कर लें। एक तौलिया या कपड़ा लेकर और अपने चेहरे को गर्म पानी के पास ले जाकर ढक ले जिससे उसे निकल रही भाप आपके चेहरे पे लगे। इस उपाय करने से आपके फेस की सिमटन दूर होती है दाग धब्बे कम होते है और फेस पर ग्लो आता है।

8.एलोवेरा जेल का प्रयोग करें।

एलोवेरा जेल में ग्लाइकोप्रोटीन्स होते है जो त्वचा की सूजन को कम करते हैं और दाग धब्बों को हटाने में मदद करते हैं आपको एलोवेरा जेल का उपयोग रोजाना करना चाहिए।

डॉक्टर के पास कब जाएं।

मुंहासों को कम करने के घरेलू नुस्खे

वैसे तो कील मुंहासों का होता एक आम समस्या है पर कभी कभी या गम्भीर रूप के लेते हैं। जब इनकी समस्या बढ़ जाए और घरेलू उपचार भी फायदा न करे तो आपको डॉक्टर के पास तुरंत जाना चाहिए ।

मुंहासों के दाग क्यों पड़ते हैं? 

मुंहासों के दाग तब पड़ते हैं जब हमारी त्वचा के अंदर मौजूद ऑयल ग्लैंड्स बंद हो जाती हैं और इससे इन्फेक्शन हो जाता है और त्वचा में सूजन आ जाती है यह सूजन स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती है जिससे इसको ठीक होने में समय लगता है।

मुंहासों के दाग पड़ने के निम्न कारण होते हैं

  • गलत स्किन केयर रूटीन।
  • हार्मोनल बदलाव।
  • गलत खानपान।
  • चेहरे हो बार बार छूना।
  • मुंहासों को फोड़ना।

FAQ

Ques. 1. मुंहासों के निशान कितने समय में ठीक हो जाते है?

Ans. अगर निशान हल्के हैं तो यह 4 से 8  हफ्तों में ठीक हो सकते हैं और अगर गहरे है तो 3 से 6 महीने भी लग सकते हैं।

Ques.2. क्या मुंहासे बर्फ लगने से ठीक हो जाते हैं?

Ans. हां, बर्फ़ लगाने से मुंहासे की सूजन कम हो जाती है और स्किन रिपेयर हो जाती है ।

Ques. 4. क्या मुंहासों के दाग पूरी तरह से हट सकते हैं?

Ans. हां अगर आप नियमित रूप से प्राकृतिक उपायों को अपनाते है तो मुंहासों को हटाया जा सकता है।

निष्कर्ष 

आप हमारे द्वारा बताए गए ” मुंहासों के दाग धब्बे हटाने के घरेलू नुस्खे” अपनाकर बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी स्किन के दागों को हटाकर साफ और चमकदार बना सकते हैं सही स्किन केयर रूटीन, स्वस्थ आहार और घरेलू उपायों को  अपनाकर आप अपनी स्किन को बेदाग और खूबसूरत बनाने में सक्षम हो सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *