📝 ज़रूरी नोट: यह article research-based जानकारी के लिए है, न कि medical advice के लिए। किसी भी उपाय को try करने से पहले patch test ज़रूर करें। Serious skin problems के लिए dermatologist से मिलें।
Dark circles की असली वजहें — sunscreen ignore करना, रात को phone, और पानी की कमी
असली वजहें, Types Test, और Indian Skin के लिए Effective Solutions
Table of Contents
Toggle1. परिचय
पिछले साल की बात है।
सुबह उठकर जैसे ही आईने के सामने खड़ी हुई — एक पल के लिए रुक गई। आँखों के नीचे गहरे काले घेरे, चेहरा बुझे हुए राख जैसा, और मन में बस एक ही सवाल — “ये कब और कैसे हो गया?”
सच कहूँ तो पहले तो समझ ही नहीं आया कि हो क्या रहा है। बस इतना लगता था कि चेहरा कुछ अलग लग रहा है। फिर धीरे-धीरे एहसास हुआ — रात को घंटों फोन देखना, पढ़ाई, और सबसे बड़ी गलती जो मैंने की वो थी sunscreen को पूरी तरह ignore करना। लखनऊ की चिलचिलाती धूप में बिना किसी protection के निकलती रही — यही असली वजह थी।
फिर वही हुआ जो हम सब करते हैं।
Google खोला search किया डार्क सर्कल्स कैसे हटाएँ ? पहला article पढ़ा — “खीरा लगाओ, coffee powder का paste बनाओ, ice लगाओ।” मैंने सब try किया। कुछ दिन किया, फिर छोड़ दिया क्योंकि कोई खास फर्क नहीं दिख रहा था। और उस वक्त हमें ये भी नहीं पता था कि dark circles के types भी होते हैं — कि हर किसी के काले घेरे एक जैसे नहीं होते और हर किसी का solution भी अलग होता है।
यही वो बात है जो मैं आज आपको बताना चाहती हूँ।
इस post में आपको मैं आपको बताऊंगी —
- काले घेरे होने की असली और hidden वजहें
- घर पर type test — जानो तुम्हारे dark circles कौन से type के हैं
- Indian skin में ये ज़्यादा क्यों दिखते हैं — असली science
- कौन से घरेलू नुस्खे सच में काम करते हैं
- और वो बातें जो शायद आपने पहले कहीं नहीं पढ़ी होंगी
तो चलिए शुरू करते हैं — बिना किसी shortcut के, बिल्कुल सच के साथ।
इसे भी पढ़ें: Indian Skin Care Routine: 4 हफ्तों में वो powerful Glow जो Filter से भी नहीं आता
2. आँखों के नीचे काले घेरे होते क्यों हैं — असली वजह समझो
जब भी किसी को dark circles होते हैं तो घर में सबसे पहली सलाह मिलती है — “जल्दी सो जाओ, नींद पूरी करो।”
और honestly — ये सुनकर थोड़ा गुस्सा आता है। क्योंकि नींद तो पूरी होती है, फिर भी काले घेरे जाते नहीं।
तो सीधी बात — dark circles सिर्फ नींद की कमी से नहीं होते। नींद तो बस एक वजह है, और अक्सर सबसे छोटी वजह।
आँखों के आसपास की त्वचा हमारे पूरे चेहरे की सबसे पतली व मुलायम त्वचा होती है — सिर्फ 0.5mm। यहाँ की हर चीज़ — थकान, pigmentation, blood vessels — सब कुछ बाकी चेहरे से पहले और ज़्यादा clearly दिखता है। इसीलिए जब भी शरीर में कुछ गड़बड़ होती है — आँखें सबसे पहले बता देती हैं।
नींद की कमी
कम सोने से त्वचा pale पड़ने लगती है। इस paleness की वजह से नीचे की blood vessels और ज़्यादा दिखने लगती हैं — जो dark circles (काले घेरे) जैसी नज़र आती हैं। लेकिन ये सिर्फ एक type के काले घेरे हैं। अगर आपके dark circles किसी और वजह से हैं तो सिर्फ नींद पूरी करने से कुछ नहीं बदलेगा।
Sunscreen न लगाना
ये मेरी सबसे बड़ी गलती थी — और शायद आप में से बहुतों की भी। धूप में निकलने पर त्वचा अपनी सुरक्षा के लिए melanin produce करती है। जब sunscreen नहीं होती तो ये melanin बेलगाम तरीके से बनता है और under-eye area में जमा होता जाता है। धीरे-धीरे ये pigmentation इतनी गहरी हो जाती है कि कोई भी cream आसानी से नहीं हटा सकती।
रात को ज़्यादा फोन देखना
रात को फोन देखने से दो चीज़ें होती हैं। पहली — नींद देर से आती है जिससे आँखों में strain रहता है। दूसरी — blue light की वजह से आँखों की muscles लगातार काम करती रहती हैं जब उन्हें आराम मिलना चाहिए। इसका सीधा असर under-eye area पर पड़ता है।
पानी की कमी
जब शरीर में पानी की कमी होती है तो under-eye area सबसे पहले अंदर की तरफ धँसने लगता है और shadow बनता है जो dark circles जैसा दिखता है। इस area में fat और tissue वैसे भी बहुत कम होते हैं — पानी की कमी होते ही ये और ज़्यादा hollow दिखने लगता है।
Genetics
अगर आपकी माँ या दादी को भी काले घेरे थे तो ये पूरी तरह हटाना मुश्किल है — लेकिन impossible नहीं। Genetic dark circles को काफी हद तक कम किया जा सकता है, बस सही तरीके और थोड़े सब्र की ज़रूरत है।
तनाव
तनाव में शरीर cortisol hormone release करता है जो blood vessels को dilate करता है। Under-eye area में ये dilation सबसे ज़्यादा दिखती है। इसीलिए exams के time या किसी बड़ी tension में dark circles अचानक और गहरे हो जाते हैं।
इन सब वजहों को समझना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि जब तक असली वजह नहीं जानोगी — कोई भी उपाय काम नहीं करेगा। अगले section में एक simple घरेलू test बताऊँगी जिससे आप खुद जान सकती हैं कि आपके काले घेरे किस type के हैं।
इसे भी पढ़ें: 7 दिनों में Upper Lip Hair हटाएं – Guaranteed दर्द-रहित, सुपर स्मूद ग्लो स्किन (Ultimate 2026 Hack)
3. Indian Skin में Dark Circles ज़्यादा क्यों दिखते हैं
ये सवाल मेरे मन में भी कई बार आया।
जब भी कोई foreign skincare video देखती थी — उनके dark circles इतने गहरे नहीं दिखते थे। और हम Indians में same situation में काले घेरे कहीं ज़्यादा prominent लगते हैं। आखिर क्यों?
इसका जवाब हमारे melanin में है, हमारे मौसम में है — और कुछ हद तक हमारी रोज़मर्रा की आदतों में भी।
Melanin का सीधा रोल
Indian skin में naturally melanin ज़्यादा होता है — यही वजह है कि हमारी त्वचा गहरी होती है और धूप में जल्दी tan होती है। लेकिन इस melanin का एक दूसरा पहलू भी है।
जहाँ भी थोड़ी सी भी pigmentation बढ़े — जैसे under-eye area में — वो हमारी त्वचा पर बाकी लोगों के comparison में कहीं ज़्यादा dark और prominent दिखती है। एक European और एक Indian में अगर exactly same dark circles हों तो Indian skin पर वो दोगुने गहरे लगते हैं। ये कोई बढ़ा-चढ़ाकर कही गई बात नहीं — ये science है।
लखनऊ और North India की Climate
जो लोग लखनऊ, कानपुर, दिल्ली जैसे शहरों में रहते हैं — उनके लिए ये बात और भी ज़रूरी है।
यहाँ गर्मियों में तापमान 45 डिग्री तक पहुँच जाता है। ऊपर से dust और pollution — दोनों मिलकर under-eye pigmentation के लिए सबसे बुरा combination बनाते हैं। धूप से melanin production बढ़ती है और dust की वजह से आँखें irritate होती हैं। और जब आँखें irritate होती हैं तो हम क्या करते हैं — आँखें रगड़ते हैं।
बस यही एक आदत — आँखें रगड़ना — under-eye की पहले से पतली त्वचा को धीरे-धीरे और पतला बना देती है। जितनी पतली त्वचा, उतने ज़्यादा visible dark circles।
वो कमी जिसे हम हमेशा ignore करते हैं
Indian vegetarian diet में iron और Vitamin B12 की कमी बहुत common है — खासकर महिलाओं में। इन दोनों की कमी से blood में oxygen carry करने की क्षमता कम हो जाती है। जब under-eye की blood vessels में oxygen-poor blood flow होता है तो वो bluish-purple दिखता है — और हमारी पतली Indian skin पर ये और भी clearly नज़र आता है।
अगर आपको भी लगता है कि नींद भी पूरी है, पानी भी पीती हूँ फिर भी dark circles हैं — तो एक बार haemoglobin और B12 ज़रूर check कराइए। अक्सर बस इसी की कमी होती है।
एक ज़रूरी बात
ये सब पढ़कर ये मत सोचिए कि “Indian skin में तो होगा ही।” बिल्कुल नहीं।
मतलब बस इतना है कि हमें अपनी त्वचा की nature समझकर उसके हिसाब से care करनी होगी — किसी भी Western blogger की advice blindly follow करके नहीं। और सबसे पहला और सबसे ज़रूरी कदम जो मैंने बहुत देर से उठाया — रोज़ sunscreen लगाना।
इसे भी पढ़ें: 2026 में Smart लोग Normal Sunscreen छोड़कर Centella Sunscreen क्यों चुन रहे हैं?
4. क्या आपके Dark Circles कभी नहीं जाएंगे? — घर पर Type Test करो
ये वो सवाल है जो मेरे मन में सबसे पहले आया था।
और honestly — इसका जवाब जानने के बाद मेरी पूरी सोच बदल गई। क्योंकि जब तक ये नहीं पता कि काले घेरे किस type के हैं — तब तक कोई भी उपाय, कोई भी cream, कोई भी नुस्खा सही तरीके से काम नहीं करेगा।
तो सबसे पहले एक simple test करते हैं।
Dark circles के 3 Types — Vascular (नीले-बैंगनी), Pigmented (भूरे-काले), Structural (shadow वाले)
घर पर ऐसे करें Test
अभी आईने के सामने जाइए। अपनी एक उँगली लीजिए और under-eye area की dark skin को हल्के से खींचिए — stretch करिए।
अब देखिए —
- अगर खींचने पर रंग हल्का हो जाता है या गायब हो जाता है — तो आपके dark circles Vascular type के हैं
- अगर खींचने पर रंग वैसा ही रहता है, कोई फर्क नहीं पड़ता — तो ये Pigmentation type के हैं
- अगर रंग से ज़्यादा गहरा shadow और hollow area दिखता है — तो ये Structural type के हैं
बहुत से लोगों में दो types एक साथ भी होते हैं — इसलिए ध्यान से observe करिए।
Vascular Dark Circles — नीले-बैंगनी रंग के घेरे
ये type mostly उन लोगों में होता है जो रात को देर तक जागते हैं, ज़्यादा screen time रखते हैं, या जिन्हें allergies हैं।
इसमें under-eye की blood vessels dilate हो जाती हैं और skin के नीचे से bluish-purple रंग दिखने लगता है। मेरे dark circles शुरुआत में इसी type के थे — रात को घंटों फोन देखने की वजह से।
इस type में सबसे ज़्यादा फायदा होता है — ठंडी चीज़ें लगाने से, नींद सुधारने से, और screen time कम करने से।
Pigmentation Dark Circles — भूरे-काले रंग के घेरे
ये type Indian skin में सबसे common है — और सबसे ज़्यादा stubborn भी।
इसमें under-eye area में melanin जमा हो जाता है जिससे वो बाकी चेहरे से काफी dark दिखने लगता है। Sunscreen न लगाना, आँखें रगड़ना, और sun exposure — ये तीनों इस type को और गहरा बनाते हैं।
मेरे dark circles बाद में इसी type के हो गए थे — लखनऊ की धूप और बिना sunscreen के घूमने की वजह से।
इस type में सबसे ज़रूरी है — रोज़ sunscreen, vitamin C serum, और pigmentation कम करने वाले ingredients।
Structural Dark Circles — गहरे shadow वाले घेरे
ये type अक्सर genetics की वजह से होता है या उम्र के साथ आता है।
इसमें under-eye area का fat और collagen कम होने लगता है जिससे वो area hollow और sunken दिखता है। इस hollow area में shadow पड़ती है — और यही dark circles जैसी नज़र आती है।
इस type में ऊपर से कोई cream ज़्यादा काम नहीं करती। इसमें collagen बढ़ाने वाले foods, अच्छी नींद, और सही sleeping position सबसे ज़्यादा help करती है — जिसके बारे में आगे बात करेंगे।
एक ज़रूरी बात: अगर आपको अभी भी समझ नहीं आया कि आपका type कौन सा है — तो घबराइए नहीं। इस post में आगे हर type के हिसाब से अलग-अलग उपाय बताए गए हैं। जो आपके type पर लागू हो — वही अपनाइए।
इसे भी पढें: Open Pores Kaise Band Kare? 7 Powerful Tarike Jo Aapki Skin Ko Smooth Aur Flawless Banaye (2026 Guide)
5. Iron और Vitamin B12 की कमी — Indian लड़कियों का सबसे बड़ा Hidden कारण
ये वो section है जो मैं काश किसी ने मुझे पहले पढ़वाया होता।
जब मैं हर उपाय try करके थक गई और कोई फर्क नहीं दिखा — तब एक बार routine blood test में पता चला कि haemoglobin कम है। Doctor ने बताया कि ये भी dark circles की एक बड़ी वजह हो सकती है।
और तब जाकर बहुत सी बातें समझ आईं।
Iron और B12 से भरपूर भारतीय vegetarian खाद्य पदार्थ
ये connection होता कैसे है?
हमारे blood में red blood cells होती हैं जिनका काम है oxygen को पूरे शरीर तक पहुँचाना। जब iron की कमी होती है तो ये red blood cells कम बनती हैं। जब B12 की कमी होती है तो ये cells ठीक से काम नहीं कर पातीं।
नतीजा — under-eye की blood vessels में oxygen-poor blood flow होता है। ये blood गहरे bluish-purple रंग का दिखता है। और हमारी पतली Indian skin पर ये रंग बाहर से साफ़ नज़र आता है।
Indian महिलाओं में ये इतना common क्यों है?
हमारी vegetarian diet में iron और B12 naturally कम होता है। माँस, मछली, और अंडे में ये दोनों भरपूर होते हैं — लेकिन जो लोग ये नहीं खाते उनके लिए इन्हें diet से पर्याप्त मात्रा में लेना मुश्किल होता है।
इसके अलावा हर महीने होने वाले periods में iron की काफी मात्रा शरीर से निकल जाती है। अगर diet से उसकी भरपाई नहीं हो रही तो धीरे-धीरे कमी बढ़ती जाती है।
कैसे पहचानें कि आपको भी ये कमी है?
कुछ लक्षण जो साथ में दिखें तो ध्यान दीजिए —
- हमेशा थकान महसूस होना
- थोड़ा सा काम करने पर साँस फूलना
- हाथ-पैर ठंडे रहना
- नाखून पीले या सफ़ेद दिखना
- बाल झड़ना
अगर dark circles के साथ ये लक्षण भी हैं — तो एक बार CBC और B12 blood test ज़रूर कराइए।
क्या खाएँ इसे ठीक करने के लिए?
Iron के लिए — पालक, चुकंदर, गुड़, राजमा, मसूर दाल, और तिल। और हाँ — iron को absorb करने के लिए Vitamin C भी ज़रूरी है, इसलिए खाने के साथ नींबू पानी या आँवला लेना बहुत फायदेमंद है।
B12 के लिए — दूध, दही, पनीर, और fortified foods। अगर कमी ज़्यादा है तो doctor की सलाह से supplement भी ले सकती हैं।
ये कोई magic नहीं है — लेकिन जब अंदर से कमी पूरी होती है तो बाहर से किए गए उपाय भी कहीं ज़्यादा असरदार होने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें: झाइयां कैसे हटाएं? जानें 10 दमदार उपाय और पाएं बेदाग, चमकदार त्वचा( 2026 Guide)
6. Screen Light और Dark Circles — असली रिश्ता क्या है?
ये 2026 की सबसे relevant बात है।
रात को देर तक phone देखना — dark circles की सबसे बड़ी वजह
आज हम में से ज़्यादातर लोग दिन में 6 से 8 घंटे screen के सामने बिताते हैं। Phone, laptop, tablet — सब मिलाकर। और रात को सोने से पहले भी आखिरी काम यही होता है — एक बार और scroll।
मैं भी यही करती थी। रात को पढ़ाई और उसके बाद phone — आँखें बंद करते-करते 1-2 बज जाते थे।
Blue Light का Under-Eye पर क्या होता है असर?
Phone और laptop से निकलने वाली blue light की wavelength बहुत कम होती है और ये सीधे आँखों की muscles पर असर डालती है।
जब हम लगातार screen देखते हैं तो दो चीज़ें होती हैं। पहली — हम पलकें झपकाना बहुत कम कर देते हैं। Normal में हम एक मिनट में 15-20 बार पलकें झपकाते हैं — screen देखते वक्त ये 5-7 बार रह जाता है। इससे आँखें dry होती हैं और under-eye area में strain बढ़ता है।
दूसरी — रात को blue light exposure से melatonin hormone का production कम हो जाता है। Melatonin वो hormone है जो नींद लाता है। इसके कम होने से नींद देर से आती है, नींद की quality खराब होती है — और सुबह उठने पर आँखों के नीचे सूजन और dark circles और ज़्यादा दिखते हैं।
क्या करें?
बड़े-बड़े changes की ज़रूरत नहीं है — बस कुछ छोटी आदतें बदलनी हैं।
- रात को सोने से कम से कम 30-45 मिनट पहले phone बंद करें।
- अगर laptop पर काम करना ज़रूरी हो तो blue light filter या night mode on रखें।
- और screen देखते वक्त हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 feet दूर किसी चीज़ को देखें — इसे 20-20-20 rule कहते हैं।
ये एक छोटा सा rule है — लेकिन consistently follow किया जाए तो 2-3 हफ्तों में फर्क खुद नज़र आने लगता है।
इसे भी पढ़ें: सबसे अच्छा चेहरा साफ करने वाला फेस वॉश (Best Face Wash in Hindi) – 2026 Complete Guide
7. रात को उल्टा सोती हैं? यही है Problem
ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है — लेकिन जब मुझे पता चली तो मैं हैरान रह गई।
हम सब सोचते हैं कि सोने का तरीका सिर्फ कमर दर्द से जुड़ा है। लेकिन सच ये है कि आप रात को किस position में सोती हैं — इसका सीधा असर आपके dark circles पर पड़ता है।
पीठ के बल सीधे सोना — dark circles और puffiness कम करने का सबसे आसान तरीका
ऐसा होता क्यों है?
जब हम पेट के बल या मुँह नीचे करके सोते हैं तो gravity की वजह से चेहरे में fluid जमा होने लगता है — खासकर under-eye area में। रात भर ये fluid वहीं रहता है और सुबह उठने पर आँखों के नीचे सूजन और गहरे काले घेरे नज़र आते हैं।
यही नहीं — जब चेहरा तकिए से लगातार दबता है तो under-eye की पहले से पतली skin पर pressure पड़ता है। समय के साथ ये skin और पतली होती जाती है और dark circles और गहरे होते जाते हैं।
सबसे सही sleeping position कौन सी है?
पीठ के बल सीधे सोना — यानी back sleeping — under-eye के लिए सबसे अच्छी position है। इसमें gravity fluid को नीचे की तरफ खींचती है और चेहरे पर fluid जमा नहीं होता।
अगर करवट लेकर सोने की आदत है तो कोशिश करें कि चेहरा तकिए में ज़्यादा न धँसे।
तकिए की height का रोल
ये बात बहुत कम लोग जानते हैं।
अगर तकिया बहुत नीचा है तो blood circulation head की तरफ ज़्यादा होता है — और under-eye area में fluid और ज़्यादा जमा होता है। थोड़ा ऊँचा तकिया रखने से — सिर्फ एक extra तकिया — fluid drain होने में मदद मिलती है और सुबह उठने पर फर्क खुद नज़र आता है।
मैंने खुद ये try किया था — और honestly पहले ही हफ्ते में सुबह की puffiness काफी कम हो गई थी।
एक छोटी सी आदत — बड़ा फर्क: सोने की position बदलना शुरू में थोड़ा मुश्किल लगता है क्योंकि हम सालों की आदत को एक रात में नहीं बदल सकते। लेकिन धीरे-धीरे कोशिश करें — और तकिया थोड़ा ऊँचा रखें। बस इतना काफी है।
इसे भी पढ़ें: Best Cetaphil Moisturizer for Dry Skin (2026) – ड्राई स्किन के लिए परफेक्ट मॉइश्चराइज़र गाइड
8. Dark Circles और Gut Health का Connection — जो कोई नहीं बताता
ये वो section है जो शायद आपने पहले किसी Hindi blog पर नहीं पढ़ा होगा।
हम हमेशा dark circles को बाहर से ठीक करने की कोशिश करते हैं — cream लगाओ, नुस्खे आजमाओ। लेकिन कभी-कभी असली problem अंदर होती है — हमारे पेट में।
Gut health बेहतर करने वाले भारतीय खाद्य पदार्थ — दही, छाछ, हरी सब्ज़ियाँ
Gut और Skin का रिश्ता
हमारी आँत में करोड़ों bacteria होते हैं जिन्हें gut microbiome कहते हैं। ये bacteria सिर्फ खाना पचाने का काम नहीं करते — ये vitamins बनाते हैं, immunity control करते हैं, और skin की health में भी सीधा रोल निभाते हैं।
जब gut healthy नहीं होता — यानी जब खाना ठीक से नहीं पचता, constipation रहती है, या bloating होती है — तो शरीर nutrients को ठीक से absorb नहीं कर पाता। Iron absorb नहीं होता, B12 absorb नहीं होती, और vitamins waste हो जाते हैं।
नतीजा वही — under-eye की blood vessels में oxygen-poor blood, और गहरे काले घेरे।
कैसे पहचानें कि gut की वजह से हैं dark circles?
अगर इनमें से कोई भी बात आप पर लागू होती है —
- अक्सर पेट फूला हुआ रहता है
- खाने के बाद भारीपन महसूस होता है
- कब्ज़ या अनियमित digestion रहती है
- त्वचा पर अचानक pimples आ जाते हैं
तो संभव है कि आपके dark circles की एक वजह gut health भी है।
क्या खाएँ Gut ठीक करने के लिए?
दही — इसमें probiotics होते हैं जो gut bacteria को healthy रखते हैं। रोज़ एक कटोरी दही खाना gut के लिए सबसे आसान और असरदार तरीका है।
छाछ — खासकर दोपहर के खाने के बाद। ये digestion को बेहतर करती है और gut को ठंडा रखती है।
हरी सब्ज़ियाँ और फाइबर — पालक, मेथी, लौकी — ये सब gut को साफ़ रखती हैं और nutrients की absorption बढ़ाती हैं।
और सबसे ज़रूरी — सुबह उठकर खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी। ये gut को activate करता है और पूरे दिन की digestion बेहतर होती है।
बाहर से कितना भी लगाओ — अगर अंदर ठीक नहीं है तो फर्क नहीं पड़ेगा। ये बात मुझे काश पहले किसी ने बताई होती।
9. 7 घरेलू नुस्खे जो सच में काम करते हैं
अब बात करते हैं उन नुस्खों की जो मैंने खुद try किए — और जो actually काम करते हैं।
लेकिन पहले एक ज़रूरी बात — हर नुस्खा हर type के dark circles पर काम नहीं करता। इसीलिए पहले अपना type जानना ज़रूरी था। अब जब type पता है — तो सही नुस्खा चुनिए।
Dark circles के 7 असरदार घरेलू नुस्खे — जो मैंने खुद try किए
1. खीरे के टुकड़े — Vascular Type के लिए सबसे अच्छा
खीरे में ascorbic acid और caffeic acid होता है जो blood vessels को सिकोड़ता है और सूजन कम करता है।
कैसे करें: खीरे को काटकर 15-20 मिनट fridge में रखें — ठंडा होने पर under-eye पर रखें। गुनगुने खीरे से उतना फायदा नहीं होगा — ठंडा होना ज़रूरी है। रोज़ रात सोने से पहले 10-15 मिनट करें।
2. आलू का रस — Pigmentation Type के लिए
आलू में catecholase enzyme होता है जो skin की pigmentation को naturally कम करता है। ये उन लोगों के लिए सबसे ज़्यादा फायदेमंद है जिनके dark circles sunscreen न लगाने या sun exposure की वजह से हैं।
कैसे करें: कच्चे आलू को कद्दूकस करें, उसका रस निकालें, रुई से under-eye पर लगाएँ। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 4-5 बार करें।
3. गुलाब जल और ग्लिसरीन — सभी Types के लिए
ये combination मेरा personal favourite है।
गुलाब जल में anti-inflammatory properties होती हैं और ग्लिसरीन skin को hydrated रखती है।
कैसे करें: दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएँ और रात को सोने से पहले under-eye पर हल्के हाथ से लगाएँ — धोएँ नहीं। सुबह उठकर ठंडे पानी से साफ़ करें।
4. ठंडी चाय की थैलियाँ — Vascular और Puffiness के लिए
चाय में caffeine और tannins होते हैं। Caffeine blood vessels को tighten करता है और tannins fluid को drain करने में मदद करते हैं।
कैसे करें: दो tea bags को पानी में भिगोकर फ्रिज में 30 मिनट के लिए रखें। फिर आँखें बंद करके 10-15 मिनट under-eye पर रखें। सुबह उठने के बाद जब puffiness ज़्यादा हो — तब करना सबसे ज़्यादा फायदेमंद है।
5. बादाम का तेल — Structural Type के लिए
बादाम के तेल में Vitamin E और Vitamin K होता है। Vitamin K blood clotting को improve करता है और under-eye की discoloration कम करता है। Vitamin E collagen production बढ़ाता है।
कैसे करें: रात को सोने से पहले 2-3 बूँद बादाम का तेल लें और बहुत हल्के हाथ से — थपथपाते हुए — under-eye पर लगाएँ। रगड़ें बिल्कुल नहीं।
6. हल्दी और दही का mask — Pigmentation Type के लिए
हल्दी में curcumin होता है जो melanin production को slow करता है। दही में lactic acid होता है जो dead skin cells को हटाता है।
कैसे करें: एक चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी मिलाएँ — ज़्यादा नहीं, वरना त्वचा पीली पड़ सकती है। Under-eye पर लगाएँ, 10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। हफ्ते में 2-3 बार।
7. ठंडा दूध — Sensitive Skin के लिए
ठंडे दूध में lactic acid होता है जो gentle exfoliation करता है और त्वचा को moisturize रखता है। जिन लोगों की skin sensitive है और बाकी चीज़ें suit नहीं करतीं — उनके लिए ये सबसे safe option है।
कैसे करें: रुई को ठंडे दूध में भिगोकर under-eye पर 10-15 मिनट रखें। रोज़ रात करें।
इसे भी पढ़ें: Best Serum for Glowing Skin: चमकती त्वचा के लिए 7 सबसे अच्छे फेस सीरम (2026 गाइड)
10. Lifestyle में ये बदलाव करो — जब सिर्फ नुस्खे काफी न हों
सच ये है कि घरेलू नुस्खे तभी असरदार होते हैं जब lifestyle भी सही हो। अकेले नुस्खों से काम नहीं चलता।
Lifestyle बदलाव — पानी, sunscreen, antioxidant foods, और सही नींद
पानी कितना पीएँ — actually
“8 गिलास पानी पियो” — ये सुना है सबने। लेकिन honestly ये हर किसी के लिए same नहीं होता।
एक आसान तरीका है खुद को judge करने का — अपने urine का रंग देखें। अगर हल्का पीला है तो hydration ठीक है। अगर गहरा पीला या नारंगी है तो पानी बढ़ाने की ज़रूरत है। लखनऊ जैसी गर्मी में normal से ज़्यादा पानी ज़रूरी है — कम से कम 10-12 गिलास।
नींद का सही समय
नींद सिर्फ 8 घंटे की नहीं — बल्कि सही time पर होनी चाहिए। रात 10-11 बजे से सुबह 6-7 बजे तक की नींद सबसे ज़्यादा फायदेमंद होती है। इस time में body का repair mechanism सबसे active होता है — skin भी इसी time में खुद को heal करती है।
देर रात सोना और सुबह देर तक सोना — इससे घंटे तो पूरे होते हैं लेकिन quality नहीं मिलती।
खाने में क्या शामिल करें
Antioxidants से भरपूर खाना — जैसे आँवला, टमाटर, हरी सब्ज़ियाँ — skin को अंदर से repair करते हैं। Omega-3 के लिए अखरोट और अलसी के बीज रोज़ की diet में शामिल करें।
और चाय-coffee कम करें — caffeine ज़्यादा लेने से dehydration बढ़ती है जो dark circles को और गहरा करती है।
Sunscreen — हर दिन, बिना excuse के
ये lifestyle change नहीं — ये ज़रूरी है।
SPF 30 या उससे ज़्यादा का sunscreen रोज़ सुबह लगाएँ — चाहे धूप हो या बादल। घर के अंदर रहें तो भी — क्योंकि windows से भी UV rays अंदर आती हैं। ये एक आदत जो dark circles को और गहरा होने से रोकती है — और जो मैंने बहुत देर से अपनाई।
इसे भी पढ़ें: टैनिंग-Glow Killer: Kojic Acid Serum के 5 जबरदस्त फायदे (2026 Update)
11. Dark Circles के लिए Best Products — ₹500 से कम में
घरेलू नुस्खों के साथ-साथ कुछ products भी काफी help करते हैं। लेकिन ध्यान रहे — product चुनते वक्त ingredients देखना ज़रूरी है, brand नहीं।
₹500 से कम में मिलने वाले effective products — ingredients देखें, brand नहीं
क्या ingredients देखें?
Pigmentation वाले dark circles के लिए — Vitamin C, Niacinamide, और Kojic Acid देखें। ये melanin production को slow करते हैं।
Vascular type के लिए — Caffeine और Vitamin K देखें। ये blood vessels को tighten करते हैं और bluish tint कम करते हैं।
Structural type के लिए — Retinol और Peptides देखें। ये collagen production बढ़ाते हैं और skin को thicker बनाते हैं।
कुछ Affordable Options
- Minimalist 10% Niacinamide Serum — pigmentation के लिए बेहतरीन, ₹399 में मिलता है
- Plum 15% Vitamin C Serum — under-eye pigmentation और dullness के लिए
- Dot & Key Under Eye Cream with Caffeine — puffiness और Vascular dark circles के लिए
इन products को under-eye पर लगाते वक्त हमेशा ring finger से हल्के हाथ से थपथपाएँ — रगड़ें बिल्कुल नहीं।
12. Doctor के पास कब जाएँ?
घरेलू नुस्खे और lifestyle changes बहुत कुछ ठीक कर सकते हैं — लेकिन कुछ situations में doctor से मिलना ज़रूरी होता है।
अगर dark circles के साथ आँखों में लगातार जलन या दर्द हो, अगर एक ही तरफ का dark circle अचानक बहुत गहरा हो जाए, अगर 3-4 महीने की कोशिश के बाद भी कोई फर्क न दिखे, या अगर blood test में iron और B12 बहुत कम निकले — तो dermatologist या general physician से मिलें।
Dermatologist के पास chemical peel, laser treatment, और under-eye filler जैसे options होते हैं जो stubborn dark circles में काफी फर्क ला सकते हैं।
Doctor के पास जाना कोई last resort नहीं है — बल्कि सही समय पर सही सलाह लेना समझदारी है।
13. अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या dark circles हमेशा के लिए खत्म हो सकते हैं?
ये इस बात पर निर्भर करता है कि dark circles किस type के हैं और किस वजह से हैं। Lifestyle और sun exposure की वजह से हुए dark circles काफी हद तक ठीक हो सकते हैं। Genetic dark circles को पूरी तरह हटाना मुश्किल है लेकिन काफी हद तक कम किया जा सकता है।
क्या सिर्फ नींद पूरी करने से dark circles चले जाएंगे?
नहीं — अगर dark circles सिर्फ नींद की कमी से हैं तो हाँ। लेकिन अगर pigmentation, genetics, या nutrition की वजह से हैं तो सिर्फ नींद से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
कितने दिन में result मिलेगा?
घरेलू नुस्खों से कम से कम 4-6 हफ्ते लगते हैं। Products से 6-8 हफ्ते। Consistent रहना ज़रूरी है — एक हफ्ते try करके छोड़ना काम नहीं करता।
Indian skin में कौन सा type सबसे common है?
Pigmentation type — क्योंकि हमारी skin में melanin ज़्यादा होता है और sun exposure बहुत होता है।
क्या under-eye area पर कोई भी cream लगा सकते हैं?
नहीं। Under-eye की skin बहुत पतली और sensitive होती है। Face cream या body lotion यहाँ नहीं लगाना चाहिए — specifically under-eye के लिए बने products ही use करें।
14. निष्कर्ष
Dark circles कोई एक रात में नहीं आते — और एक रात में जाते भी नहीं।
मेरी अपनी journey में सबसे बड़ी सीख यही रही कि पहले समझो, फिर करो। जब तक मुझे अपने dark circles की असली वजह नहीं पता थी — हर नुस्खा बेकार लगता था। जैसे ही समझ आया कि sunscreen miss करना और gut health — दोनों मेरी असली problems थीं — तब से चीज़ें बदलने लगीं।
आपसे भी यही कहूँगी — पहले अपना type जानो, अपनी असली वजह पहचानो, और फिर consistently एक direction में काम करो।
Sunscreen रोज़ लगाओ। पानी पियो। नींद सही time पर लो। और घरेलू नुस्खे अपने type के हिसाब से चुनो।
फर्क ज़रूर दिखेगा — बस थोड़ा वक्त दो।
🔬 Content Quality Notice
यह post deep research और verified sources पर based है। यहाँ दी गई जानकारी professional medical advice नहीं है। कोई भी नया उपाय अपनाने से पहले patch test करें।
✔️ Patch test करें
✔️ Doctor से सलाह लें
✔️ Results vary हो सकते हैं
अधिक जानकारी के लिए हमारा Disclaimer Page → पढ़ें।
— Shivanshi | SkinDeepGlow.com
लेखिका के बारे में
Shivanshi
Skincare Researcher · Hindi Content Writer
Founder — SkinDeepGlow.com
📍 Lucknow, Uttar Pradesh, India
50+
Articles
3+
साल Blogging
1.5+
साल Research
मैं Shivanshi हूँ — एक self-driven skincare researcher और Hindi content creator, जो पिछले 3+ सालों से Indian skin की ज़रूरतों को समझने और उन पर research करने में dedicated हूँ। मेरा एकमात्र mission है — हर Indian को उसकी skin के बारे में सच्ची, science-backed और affordable जानकारी देना।
🔬 Research Approach
हर article peer-reviewed dermatology studies, expert consultations और real-world ingredient testing पर based होता है।
✍️ Expertise
"अच्छी skin किसी lucky gene का नहीं,
सही जानकारी का नतीजा है।"